फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अधिवक्ता के घर पर बमबाजी में 48 घंटे बाद तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

Tue, 22 Aug 2023 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बीरापुर। अधिवक्ता के घर पर रविवार की रात बम से हमला करने के मामले में पुलिस ने 48 घंटे बाद तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।के रहेटुआ परशुरामपुर गांव निवासी शेषमणि दुबे अधिवक्ता है। रविवार की देर रात उनके दरवाजे पर बदमाशों ने जमकर बमबाजी की थी। घटना के दौरान अधिवक्ता की पत्नी गीता देवी (55) जानवरों को चारा डालने पशुशाला गई थीं। हमले से वह घायल हो गई थईँ। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे आस-पास के लोग घायल अधिवक्ता की पत्नी को सीएचसी गौरा ले गए। हालात गंभीर देख चिकित्सकों ने गीता देवी को मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर किया था।
विज्ञापन

अधिवक्ता शेषमणि दुबे ने फतनपुर थाने में गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने बमबाजी में शिवकुमार और उनके बेटे सत्यम व अमित कुमार दुबे उर्फ सोनू पुत्र ओम प्रकाश के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। उधर अधिवक्ता की पत्नी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने साथी के घर पर हमला किए जाने की निंदा की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें