फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रंगदारी मांगने पर सपा जिलाध्यक्ष, महासचिव व गुलशन यादव के खिलाफ मुकदमा

Sat, 23 Sep 2023 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता जावेद अख्तर ने अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष व महासचिव के खिलाफ 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद सपाइयों में खलबली मची है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के सदर बाजार तेलिया चौराहा निवासी अधिवक्ता जावेद अख्तर सपा नेता हैं। उनका आरोप है कि 12 सितंबर को सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव कौशाम्बी जेल से न्यायालय पेशी पर आए थे। सपा के जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने उसे भी कोर्ट में बुलाया था। जहां जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव व महासचिव अब्दुल कादिर ने उनसे 10 लाख रुपये मांगे।
जावेद के मुताबिक पहले तो उन्होंने उनकी बातों को मजाक में लिया। कुछ दिनों बाद अज्ञात लोग उनसे मिलने आए। बोले कि सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव ने 10 लाख रुपये लेने के लिए भेजा है। न देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बोले कि 15 दिन के भीतर रुपये भेज देना, अन्यथा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना।
विज्ञापन

जावेद का आरोप है कि इस घटना के बाद से उनके घर के आसपास संदिग्ध लोग भी घूमते नजर आ रहे हैं। इसकी शिकायत एसपी से की गई थी। एसपी के आदेश पर शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई होगी।

प्रशिक्षण शिविर से पहले सपा में मचा घमासान
सपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आगामी अक्तूबर माह में प्रस्तावित है। शिविर के लिए तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। शिविर को कामयाब बनाने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह व सुनील सिंह साजन कार्यकर्ताओं के बीच आए थे। जहां पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। अभी यह मामला थमा नहीं था कि रंगदारी मांगने के दर्ज मुकदमे सपा में घमासान मचा है। इस घटना ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हैरत में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें