फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बिजली के पोल से टकराकर कार ने तीन को मारी टक्कर, बेटे की मौत, मां समेत दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर के दलापट्टी गांव में सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे मां-बेटे समेत रिश्तेदार युवती को बिजली के पोल से टकराने के बाद बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौत हो गई। जबकि उसकी मां समेत दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

अमेठी जनपद के गौरीगंज के झुरही का पुरवा रंजीतपुर जरियारी निवासी रमपता (38) शनिवार की सुबह अपने बेटे विपिन उर्फ दीपेंद्र (16) के साथ बेटी के घर मुरैनी आई थी। वहां से शाम को अपने घर जाने के लिए निकली। उसके साथ दलापट्टी की रहने वाली ननद की बेटी काजल (18) भी थी। तीनों घर जाने के लिए सड़क किनारे स्थित एक दुकान के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी सांगीपुर की ओर जा रही बेकाबू कार बिजली के पोल से टकराते सड़क किनारे खड़े तीनों को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने घायलों को सांगीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने विपिन को राजा प्रताप बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन रायबरेली के एम्स ले गए। जहां चिकित्सकों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे। एसओ राधे बाबू का कहना है कि हादसे में घायल किशोर के मौत की सूचना मिली है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें