फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: टेंपो से टकराई कार, डॉक्टर को पीटकर किया अधमरा, प्रयागराज रेफर

Sun, 01 Oct 2023 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
दबंगों के हमले में घायल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डेरवा के प्रभारी डॉक्टर विवेक सिंह। संवाद
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र डेरवा प्रभारी डॉक्टर की कार ओवरटेक के दौरान टेंपो से टकरा गई। इसी बीच पीएचसी प्रभारी और टेंपो चालक के बीच कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई की टेंपो चालक ने अपने साथियों संग प्रभारी डॉक्टर को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और भाग निकले। उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया। रविवार को चिकित्सक पर हमले की खबर पर विभाग में खलबली मच गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के हरखपुर निवासी डॉ. विवेक सिंह की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डेरवा के प्रभारी चिकित्साधिकारी हैं। रविवार को जन आरोग्य मेले में शामिल होने के लिए वह कार से अस्पताल के लिए निकाले। जेठवारा थाना क्षेत्र के ऊदापुर के करीब टेंपो और कार टकरा गई। आरोप है कि गांव के कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और चिकित्सक पर हमला बोल दिया। हमलावरों की पिटाई से डॉक्टर बेहोश हो गए। बताया जा रहा है कि डॉ. विवेक सिंह सीओ बबिता सिंह के सगे भाई हैं। इसलिए पुलिस अफसरों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। विवेक की तहरीर पर पुलिस ने खुर्शीद, शहनवाज, साकिब व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दबंगों के हमले में घायल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डेरवा के प्रभारी डॉक्टर विवेक सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें