फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हाईवे किनारे कार में लगी आग, चालक भागा

Fri, 13 Oct 2023 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर बाबागंज के निकट बृहस्पतिवार की देर शाम एक कार में आग लग गई। कार जलने लगी तो चालक कूदकर भाग गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके से भाग रहे चालक ने बताया कि इंजन गरम हो जाने से कार में आग लगी। लोगों ने एकजुट होकर पानी और बालू डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इस दौरान हाईवे पर आवागमन ठप हो गया। इस बीच कार चालक वहां से भाग निकला। मौके पर कार खड़ी रही। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कार में कोई सवारी नहीं थी, सो बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने कार बगल कराई। पुलिस के मुताबिक कार मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें