फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्कूल की जमीन पर कब्जा, रोका चहारदीवारी का निर्माण

Wed, 15 Nov 2023 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों ने चहारदीवारी का निर्माण कार्य रोक दिया है। एक माह से निर्माण कार्य ठप होने से सीमेंट और मोरंग खराब हो रहा है। प्रधानाध्यापक ने अफसरों से शिकायत की, मगर अभी तक कोई हल नहीं निकला है।
विज्ञापन


सदर तहसील के प्राइमरी स्कूल कोलबजरडीह में चहरदीवारी का निर्माण कराने के लिए विभाग से बजट मिला है। प्रधानाध्यापक राम आसरे सरोज ने बताया कि स्कूल की जमीन पर आसपास के लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। कई बार पैमाइश कराई गई, मगर स्थानीय लोग मानने को तैयार नहीं हैं। लगभग एक माह से निर्माण कार्य रुका हुआ है। न तो राजस्व विभाग के लोग पैमाइश कर रहे और न ही कोई पहल हो रही है। तहसीलदार विनय कुमार ने जल्द ही पैमाइश कराने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें