फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पिस्टल कारतूस संग युवक के पास से मिला गांजा

विज्ञापन
विज्ञापन
लीलापुर। प्राथमिक विद्यालय सगरा सुंदर के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल, कारतूस के साथ 226 ग्राम गांजा बरामद किया है। लीलापुर थाने की पुलिस टीम चेकिंग के लिए रविवार को निकली थी। प्राथमिक विद्यालय सगरा सुंदरपुर के समीप एक युवक पर शक होने पर पुलिस ने उसे रोक लिया। युवक के पास से बरामद पॉलिथिन से 226 ग्राम गांजा मिला। एक पिस्टल, दो मैगजीन, पांच कारतूस व गांजा बिक्री से प्राप्त 900 रुपये और मोबाइल भी बरामद किया गया। एसपी दीपक भूकर के आदेश पर पुलिस टीम ने आरोपी डांडी खास निवासी जयप्रकाश सिंह उर्फ भाले के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है। अवैध शस्त्र और मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें