पूरे हीरावन विद्युत उपकेंद्र से जुड़े तीन उपकेंद्रों को जोड़ने वाली केबल शुक्रवार को बदला गया। करीब 36 घंटे बाद 150 गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे भूमिगत केबल जलने से गौरा, पांडेय तारा व खाखापुर उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई थी। कर्मचारियों ने किसी तरह से फाॅल्ट खोजने के बाद मरम्मत शुरु की। शुक्रवार की शाम सात बजे तक सभी उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई।
रानीगंज पूरे हीरावन उपकेंद्र से भूमिगत केबल से हाईवे पार खाखापुर, पांडेय तारा, गौरा उपकेंद्रों को विद्युत आपूर्ति होती है। केबल जलने से तीनों उपकेंद्र बंद हुए तो 150 गांवों के हजारों लोग बिना बिजली परेशान हो गए। गौरा पूरे बदल, सिलौधी, चंदेलेपुर, जाजापुर , रामापुर, पढ़वा नसीरपुर, सुल्तानपुर और कनेवरा आदि गांव की बत्ती गुल रही। परेशान लोग इधर-उधर टहलते रहे।
बीस गांवों में लोवोल्टेज की समस्या
रानीगंज के रामनगर व पृथ्वीगंज फीडर की मरम्मत कराने के बाद बीस गांव के लोगों ने लो वोल्टेज की शिकायत की है। एसडीओ के मुताबिक लोवोल्टेज की समस्या से दिलाने के लिए गड़बड़ी खोजी जा रही है।
सराय भीमसेन उपकेंद्र में मेन फीडर जला 50 गांवों की बत्ती गुल
रानीगंज । मानधाता क्षेत्र के सराय भीमसेन विद्युत उपकेंद्र के मेन फीडर की वैक्यूम बॉटल ब्लास्ट होने से 50 गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। परेशान लोगों का आरोप है कि विद्युत अधिकारी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
रानीगंज खंड के सराय भीमसेन उपकेंद्र के मेन फीडर की वैक्यूम बॉटल बृहस्पतिवार की रात दस बजे ब्लास्ट हो गई। इस वजह से उपकेंद्र के सभी फीडर बंद हो गए। 50 गांवों की बिजली गुल होने के बाद उपकेंद्र पर शिकायतों की भरमार हो गई। फीडर से जुड़े कोढि़या, मानधाता, सहीजनपुर, विश्वनाथगंज आंशिक, भदोही, डगैता समेत अन्य गांवों में शुक्रवार रात नौ बजे तक बिजली गुल रही। इस वजह से प्रभावित गांवों में लोग परेशान रहे। संवाद
Iरानीगंज उपकेंद्र के पास तीन उपकेंद्र को जाने के लिए पचास मीटर तक सड़क के नीचे लगाई गई जली हुई एचटी केबल बदला गया। सराय भीमसेन व रानीगंज के दो फीडरों की मरम्मत कराने के बाद रात दस बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई। - पंकज गुप्ता, एक्सईएन, रानीगंज डिवीजनI