राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी बैठक करते जिला जज अब्दुल शाहिद।सूचना विभाग
राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी और एडीजे सुमित पंवार का कहना है कि बैंक ऋण संबंधी विवादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाए।
शुक्रवार को हुई बैठक में उन्होंने नौ दिसंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को निस्तारित कराए जाने का निर्देश दिया।
नोडल अधिकारी ने राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण संबंधी मामलों को चिह्नित करने के लिए शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया। साथ ही बैंक अधिकारियों से उपभोक्ताओं को लोक अदालत में हर सम्भव सहयोग देने को कहा।
बैठक में एडीजे नीरज कुमार बरनवाल, एलडीएम गोपाल शेखर झा सहित राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।