लालगोपालगंज में लगतार बरसात के कारण सन्नाटा का सन्नाटा रहा
- फोटो : Archive
दो दिनों से हो रही बारिश ने बाजार को प्रभावित किया है। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे, लेकिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सबसे ज्यादा असर सब्जी और परचून की दुकानों पर दिखा। व्यापारी रमेशचंद्र, हाजी रहमान, राजकुमार केसरवानी, सुहेल अहमद ने बताया कि बृहस्पतिवार से बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। त्योहारी सीजन होने के बावजूद भी दिनभर में एक भी ग्राहक नहीं आया। हालांकि, निचले क्षेत्रों और खेतों में जलभराव से तिलहन, दलहन और सब्जियों की खेती को नुकसान पहुंचने की आशंका है। तापमान में गिरावट से लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। काश्तकार रामदीन, सुरेश, महेश्वर, सुखराम, मोहम्मद कमाल, राशिद अली ने बताया कि बारिश ने धान की मुरझाती फसल को नया जीवन दिया। इधर, करनाईपुर में तेज हवा से कटाई को तैयार धान की फसल गिर गई।