फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नौ बीघे में बनेगा बस अड्डा, जमीन चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित सगरा मुर्गी फार्म के पास रोडवेज बस स्टैंड और वर्कशॉप नौ बीघे में बनेगा। इसके लिए राजस्व विभाग ने जमीन चिह्नित कर ली है। जल्द ही भूमि पूजन के साथ बस अड्डे और वर्कशॉप का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

रोडवेज एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि 9 बीघा जमीन चिह्नित की गई है। इस जमीन पर वर्कशॉप के साथ बस स्टैंड का निर्माण होगा। शासन के पास रिपोर्ट भेजी गई है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद भूमि पूजन कर निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्कशॉप के बनने से बसों की मरम्मत भी हो सकेगी।
जिले में तैयार होगी नई बसें
रोडवेज एआरएम ने बताया कि वर्कशॉप तैयार होने के बाद जिले में नई बस तैयार करने की भी कवायद शुरू होने की उम्मीद है। बाहर से चेचिस आएगी और बस को तैयार किया जाएगा। हालांकि इसके लिए अभी तैयारी चल रही है, शासन की ओर से किसी प्रकार का आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें