फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्निंग ट्रेन बनने से बची पीआरएल पैसेंजर

Tue, 08 Mar 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ से प्रयागघाट जाने वाली पीआरएल पैसेंजर के इंजन में सोमवार को आग लग गई। ट्रेन एक घंटे तक खड़ी रही। जिससे इस रूट पर गाड़ियों का आवागमन ठप रहा। दूसरा रिलीफ इंजन आने के बाद ट्रेन को वहां से रवाना किया गया। रूट ठप होने से कई गाड़ियों का संचालन बाधित रहा। पीआरएल पैसेंजर सुबह करीब साढ़े दस के करीब जगेसरगंज स्टेशन से चिलबिला के लिए छूटी। रास्ते में गेट नंबर 85 पर पहुंचते ही उसके इंजन में आग लग गई। धुआं तेजी से निकलने लगा। यह देखकर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दिया। यात्री इंजन में धुआं देख ट्रेन से उतर गए। इस बारे में गार्ड, कंट्रोल और एसएस चिलबिला आरपी तिवारी को बताया गया।
विज्ञापन


एसएस ने इसकी सूचना प्रतापगढ़ एसएम इबरार अहमद को दी। फौरन यहां से रिलीफ इंजन भेजा गया। इस इंजन को लेकर एसएस आरपी तिवारी गेट नंबर 85 बी पर पहुंचे। खराब इंजन की जगह रिलीफ इंजन जोड़कर गाड़ी को चिलबिला लाया गया। इस काम में एक घंटे का समय लग गया। गाड़ी के मेन लाइन में खड़ी हो जाने से लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल मार्ग एक घंटे तक ठप रहा। जिसके कारण पंजाब मेल, इंटरसिटी, जनता एक्सप्रेस और मालगाड़ी समेत इस रूट की अन्य गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहा। ट्रेनों को रास्ते में जगह-जगह रोका गया। एसएस आरपी तिवारी ने बताया कि पीआरएल पैसेंजर के इंजन में धुआं निकल रहा था। चालक ने इसकी सूचना दी। दूसरे इंजन की मदद से ट्रेन को लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें