फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दहिलामऊ वेटलैंड में जलता मिला था कूड़ा, ईओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर शासन ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील को निलंबित कर दिया। कूड़ा निस्तारण में लापरवाही पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

नगर निकाय के निदेशक डॉ. नितिन बंसल ने दो मई को नगर पालिका बेल्हा का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान ईओ मौजूद नहीं थे। निरीक्षण के दौरान दहिलामऊ वेटलैंड साइट पर ठोस अपशिष्ट को डंप किया जा रहा है। उसमें आग लगी हुई थी। जो सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नियमों का उल्लंघन है। नगर पालिका में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन वैज्ञानिक तरीके से नहीं किया जा रहा था। एसटीपी के संचालन में कमियां मिली थीं। निरीक्षण के बाद निदेशक ने आठ मई को ईओ से स्पष्टीकरण मांगा था। जिसका जवाब ईओ ने 13 मई को दिया था, जो संतोषजनक नहीं रहा। इसे देखते हुए शासन ने 29 जून को ईओ राम अचल कुरील को निलंबित करते हुए उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें