फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : सराफा व्यवसायी से सरेआम लूट, गहनों से भरा बैग छीनकर भाग निकले बदमाश

Mon, 12 Feb 2024 03:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

बहादुरगंज कोटरा निवासी सराफा व्यवसायी ने नवाबगंज चौराहे के पास ज्वेलरी शाप खोल रखी है। रोज की तरह वह शाम को दुकान से घर जा रहा था। हरदेवनर के पास दो बाइक पर सवार पांच लोगों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाबगंज थाना क्षेत्र के हरदेवनगर के पास रविवार देर शाम को सराफा व्यसायी से लूट हो गई। दुकान से घर जाते समय बदमाशों ने ओवर टेक करके रोक लिया और गहनों से भरा बैक लेकर भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों से पूछताछ की। 

 

बहादुरगंज कोटरा निवासी सराफा व्यवसायी ने नवाबगंज चौराहे के पास ज्वेलरी शाप खोल रखी है। रोज की तरह वह शाम को दुकान से घर जा रहा था। हरदेवनर के पास दो बाइक पर सवार पांच लोगों ने उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और उसके बैग को छीनकर भाग निकले। बैग में सोने चांदी के आभूषण थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें