फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हाईवे का अतिक्रमण हटाने को लेकर गरजा बुलडोजर

Sun, 16 Apr 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर शनिवार की शाम नेशनल हाईवे तथा नगर पंचायत के कर्मचारी बुलडोजर लेकर कस्बे का अतिक्रमण हटवाने निकले। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फोर्स भी मौजूद रही। बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दुकानदार सामान लेकर भागते नजर आए। इससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के कर्मचारी और पुलिस फोर्स पावर हाउस के करीब चिन्हित स्थान पर किए गए अतिक्रमण को हटाने लगे। टीनशेड समेत दुकान के सामने किया अतिक्रमण गिराए जाने पर हर कोई अपनी लोहे और सीमेंट की चद्दर हटाने में जुटा रहा। पटरी के दुकानदार अपनी दुकानें समेटने में जुटे रहे। वहीं कई लोग हाईवे की चौड़ाई के बारे में जानकारी करने लगे।
नेशनल हाईवे के सीआरओ मुकेश कुमार ने बताया, सड़क के अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की जा रही है। सड़क की चौड़ाई 12 से लेकर 21 मीटर तक है। कार्रवाई के दौरान पुलिस फोर्स के साथ आरपीओ पवन कुमार सिंह, ईओ राजभान शुक्ला, नायब तहसीलदार अजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें