फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तालाब की जमीन के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत में धारूपुर मार्ग के किनारे तालाब की जमीन पर हुए अतिक्रमण को प्रशासन ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। तनाव को देखते हुए पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

तालाब के गाटा संख्या 672 पर तोखा का पुरवा के रहने वाले अमृतलाल मौर्य ने अवैध कब्जा करने के उपरांत होटल खोल रखा था। जिसे लेकर पड़ोसी रामसेवक विरोध करते हुए अधिकारियों के पास शिकायत करता रहा। स्थानीय स्तर पर हीलाहवाली को देखते हुए उसने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। सुनवाई के उपरांत उच्च न्यायालय के तालाब की जमीन खाली कराने का निर्देश दिया था। जिसका अनुपालन कराने के लिए शुक्रवार को कुंडा तहसीलदार अजय कुमार सिंह, कानूनगो महेंद्र नाथ दुबे राजस्व टीम व बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे। कुछ देर में जेठवारा पुलिस भी पहुंच गई। पैमाइश के बाद प्रशासनिक अमले ने बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त करा दिया। इस दौरान तमाशबीनों का मजमा जुटा रहा। तहसीलदार अजय कुमार सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर तालाब की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। यदि कोई तालाब की जमीन पर कब्जा करेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें