शुक्रवार को देर रात सीमा सुरक्षा बल के जवान पार्थिव शरीर लेकर मानधाता थाने पर पहुंचे। शनिवार को सुबह बीएसएफ के जवान सतीश यादव का पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे तो अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ गई। पार्थिव शरीर को पश्चिम बंगाल से इंस्पेक्टर महेश कुमार, एसआई अखिलेश कुमार तथा आधा दर्जन सिपाही लेकर पहुंचे थे। उन्होंने ह्रदय गति रुकने की पूरी जानकारी परिजनों को दी।
सीमा सुरक्षा बल के बटालियन 159 में तैनात मानधाता थाना क्षेत्र के ग्राम पितईपुर निवासी सतीश यादव (56) पुत्र भाइया राम यादव एसआई पद पर पश्चिम बंगाल में कार्यरत थे। बृहस्पतिवार की रात पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान ह्रदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार शनिवार को श्रृंगवेरपुर गंगा घाट पर किया गया। इसके पूर्व उन्हें अंतिम सलामी और गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को देर रात सीमा सुरक्षा बल के जवान पार्थिव शरीर लेकर मानधाता थाने पर पहुंचे। शनिवार को सुबह बीएसएफ के जवान सतीश यादव का पार्थिव शरीर तिरंगे में लेकर गांव लाया गया तो अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ गई। पार्थिव शरीर को पश्चिम बंगाल से इंस्पेक्टर महेश कुमार, एसआई अखिलेश कुमार तथा आधा दर्जन सिपाही लेकर पहुंचे थे। उन्होंने ह्रदय गति रुकने की पूरी जानकारी परिजनों को दी।
उन्हें बीएसएफ के महेश कुमार, अखिलेश कुमार तथा पुलिस लाइन के एसआई श्याम सुंदर सिंह, सिपाही हंसराज नाथ, मो इमरान, अजीत कुमार, ओम प्रकाश सरोज, रवि कुमार तथा मानधाता थाना के एसआई सुधीर पांडेय, दुर्वीन यादव, पवन कुमार आदि ने मातमी धुन के बीड गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। अंतिम संस्कार श्रृंगवेरपुर धाम में किया गया। सतीश यादव तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई भारत लाल पुलिस विभाग में दरोगा व सबसे छोटे भाई राम आधार अधिवक्ता हैं। उनके दो लड़के अभिषेक यादव (22) व अभिजीत यादव (19) वर्ष व एक पुत्री पूजा यादव (25) है। बेटी की शादी हो गई है।