फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ऐसी ठीक तौ हमार गवनै रहा भइया

Sun, 30 Jul 2023 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-2 से 7 तक
विज्ञापन

सुवंसा नगर पंचायत के धरी वार्ड में जलनिकासी, सड़क व आवास के लिए जूझ रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सुवंसा। नवसृजित नगर पंचायत सुवंसा तीन साल से अधिक समय से क्रियाशील है। पहले यहां की व्यवस्थाएं प्रशासनिक अफसरों के हाथ में थीं। करीब दो माह पहले हुए चुनाव के बाद नगर पंचायत का विधिवत गठन भी हो गया, लेकिन विकास योजनाएं धरातल पर उतरती नजर नहीं आ रहीं। जलनिकासी, आवास, पेयजल, प्रकाश, सड़क समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए भटक रहे लोगों का कहना है कि ऐसी ठीक तौ हमार गवनै रहा भइया...। वार्ड नंबर आठ धरी मोहल्ले की आबादी 18 सौ के करीब है। वार्ड का हाल सुनिए यहां के लोगों की जुबानी।
शोपीस बनी है हाईमास्ट
नगर पंचायत चुनाव से पहले नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने धरी में हाईमास्ट लाइट लगवाई थी, जो कुछ दिनों तक जलने के बाद खराब हुई तो उसकी मरम्मत नहीं कराई। अंधेरा फैला रहता है। भले ही नगर पंचायत हो गया है लेकिन कोई कार्य नजर नहीं आ रहा है। पूर्व की तरह समस्याएं बरकरार हैं।
विज्ञापन

शांति देवी, धरी

जीतने के बाद सब भूल गए समस्या
मोहल्ले में समस्या ही समस्या है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को पहले कदम-कदम पर समस्या याद रहती थी। चुनाव जीतने वाले अब समस्या भूल गए। चेयरमैन व सभासद पीड़ितों की समस्या ही नहीं सुनते। अब देखना है कि मोहल्ले की समस्याएं कब दूर होती हैं।
सलना देवी, धरी
रास्ते की समस्या से पड़ रहा जूझना
मोहल्ले में रास्ते की समस्या है। इस समस्या से सभासद को अवगत कराया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि कार्य जल्द ही कराया जाएगा।
विनोद बिंद, धरी

प्रधानमंत्री आवास के लिए मिल रही तारीख पर तारीख
नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास के पात्र लाभार्थियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आवास के लिए कार्यालय जाने पर तारीख पर तारीख मिलती है। छप्पर से पानी टपक रहा। बरसात में स्कूल के भीतर पानी घुस जाता है। लिखित शिकायत के बाद भी जलनिकासी की समस्या बरकरार है।
विज्ञापन

राजेश बिंद, धरी

-
मोहल्ले के विकास के लिए नाली, खड़ंजा और प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए बैठक में प्रस्ताव चेयरमैन को दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है।
महेश बिंद, सभासद धरी वार्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें