फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: भाभी संग देवर ने किया दुष्कर्म

Sat, 11 Nov 2023 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने सगे देवर के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। उसका आरोप है कि शुक्रवार की रात दस बजे वह शौच के लिए जा रही थी। घर से बाहर निकलते ही देवर ने हाथ पकड़कर खींच लिया। मुंंह पर मुक्के से मारा, जिससे वह गिर पड़ी। फिर घर के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

बता दें, किसी हादसे में नौ साल पूर्व उसका पति दिव्यांग हो गया। देवर ने पहले भी उसके साथ छेड़खानी की थी लेकिन परिवार के लोगों ने क्षमायाचना कराकर मामला रफा-दफा करा दिया था। एसओ आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें