फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बरात में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई का पीटा

Mon, 08 May 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

लीलापुर थाना क्षेत्र के पूरे बेलखरियन से शारदा प्रसाद उर्फ लल्लू यादव के घर के कुछ लोग बेटियों के साथ शनिवार को ननिहाल पक्ष की बरात में शामिल होने लालगंज इलाके के जलेशरगंज झाऊ का पुरवा गए थे। आरोप है कि बरात में वर पक्ष के ही रिश्तेदार कालूराम का पुरवा निवासी विकास यादव ने एक युवती से अभद्रता की।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरात में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ रास्ते में उसके भाई की पिटाई कर दी। बरातियों ने एक हमलावर को पकड़ लिया और घर ले जाकर पिटाई के बाद बंधक बना लिया। आरोपी के परिजनों के पहुंचने पर दोनों पक्षों में समझौता होने पर चार घंटे बाद उसको छोड़ा गया।

विज्ञापन


लीलापुर थाना क्षेत्र के पूरे बेलखरियन से शारदा प्रसाद उर्फ लल्लू यादव के घर के कुछ लोग बेटियों के साथ शनिवार को ननिहाल पक्ष की बरात में शामिल होने लालगंज इलाके के जलेशरगंज झाऊ का पुरवा गए थे। आरोप है कि बरात में वर पक्ष के ही रिश्तेदार कालूराम का पुरवा निवासी विकास यादव ने एक युवती से अभद्रता की। यहां युवती के भाई से विकास यादव की हाथापाई हो गई, लेकिन लोगों में दोनों को समझाकर शांत करा दिया।

बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह बाइक से घर लौट रहे युवती के भाई पर विकास यादव ने आधा दर्जन साथियों के साथ लालगंज के संगम चौराहे पर हमला बोल दिया। इस बीच पीछे से आ रहे बरातियों ने मारपीट कर रहे एक हमलावर अनीत यादव निवासी नया पुरवा को दबोच लिया। उसे पूरे बेलखरियन ले जाकर बंधक बना लिया गया और जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर अनीत के परिजन व रिश्तेदार पहुंचे और सुलह समझौता कर बंधक बने अनीत को चार घंटे बाद घर ले गए। चर्चा रही कि हमलावर को पेड़ से बांधकर भी पीटा गया। इस बारे में लीलापुर पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

एसओ बताते रहे लालगंज का मामला
पिटाई व चार घंटे तक युवक को बंधक बनाने की घटना के बारे में लीलापुर एसओ सुभाष यादव ने अपने थाना क्षेत्र में होने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले मारपीट लालगंज कोतवाली क्षेत्र में हुई। वापस आते समय भी लालगंज में ही दोबारा मारपीट हुई। उनके क्षेत्र में घटना होने की जानकारी देने के बावजूद वे अनभिज्ञ बने रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें