फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: लाठी से पीटकर भाई को मार डाला

Sat, 15 Jul 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लाठी से पीट-पीटकर भाई को मार डाला
विज्ञापन

पैतृक घर के बंटवारे का भाइयों के बीच चल रहा था विवाद, कुंडा के गुलाम चिश्ती का पुरवा की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। कोतवाली के गुलाम चिश्ती का पुरवा में शुक्रवार की शाम एक भाई ने लाठी से पीट-पीटकर अपने ही भाई मेवालाल पटेल (55) की हत्या कर दी। इसके बाद वह भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद आरोपी की तलाश करने लगी। तनाव को देखते हुए घटनास्थल और गांव में पुलिस बल तैनात किया गया।
पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर मेवा लाल पटेल का अपने भाई बंशीलाल पटेल से पुराना विवाद है। शुक्रवार की शाम को भी मकान के बंटवारे के विवाद में कहासुनी हो रही थी। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि बंशीलाल ने अपने भाई को लाठी से जमकर पीटा। जिससे उसके सिर व सीने में गंभीर चोटें आईं। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे तो आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

घटना से बदहवास हुए परिजन घायल मेवालाल को उपचार के लिए सीएचसी कुंडा ले गए। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। हत्या की जानकारी मिलने पर कुंडा कोतवाल कमलेश पाल, सीओ अजीत सिंह मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी भाई की तलाश में जुट गए। सीओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी भाई फरार है।
विज्ञापन

इनसेट
बेटी की शादी का सपना रह गया अधूरा
मृतक मेवालाल अपने बड़े बेटे अरुण पटेल व विजय की शादी कर चुका था। बेटी साधना की शादी करने के लिए वह रिश्ता तलाश रहा था। मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था। तभी साधना की शादी करने का उसका सपना पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें