गड़वारा नगर पंचायत के पेट्रोल पंप के समीप सप्ताह भर से टूटकर गिरा बिजली का पोल। संवाद
गड़वारीपुर वार्ड में पेट्रोल टंकी के निकट एक सप्ताह पहले वाहन की टक्कर से बिजली खंभा टूटकर गिर पड़ा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक गिरे हुए खंभे से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद भी टूटे हुए खंभे को नहीं हटाया गया है। एसडीओ चंद्र कुमार पटेल ने बताया कि जल्द बिजली के खंभे को हटवाया जाएगा।