नवाबगंज थाना क्षेत्र के कालाकांकर गांव निवासी सनी निषाद अपने गांव की ही युवती से प्यार करता था। इस दौरान कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया, जिससे युवती गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर 24 जून की भोर में सनी ने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया और उस पर ब्लेड व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर फरार हो गया था। इसके बाद पीड़िता के पिता ने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शनि लगभग 10 माह से उसकी बेटी के साथ शारीरिक शोषण कर रहा है। नवाबगंज पुलिस ने जानलेवा हमला और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मंगलवार की शाम चौरही मोड़ के पास से पुलिस ने आरोपित शनि रैदास को पकड़ लिया। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने उसे बुधवार को जेल भेज दिया।