फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मंगलसूत्र खरीदा, कई जेवर पार किया

Mon, 08 Jan 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य मार्ग स्थित अमरगढ़ बाजार निवासी फूलचंद गुप्ता की दुकान से रविवार दोपहर टप्पेबाजों ने लाखों के जेवर पार कर दिए। उस दुकान पर उनका भतीजा नयन गुप्ता बैठा था। काली पल्सर पर आए युवकों ने एक जेवर खरीदा और कई जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन

दुकान पर दो युवक पहंचे थे। एक ने मास्क लगा रखा था। युवकों ने सोने का मंगलसूत्र दिखाने को कहा। नयन उन्हें मंगलसूत्र दिखने लगा तो युवकों ने अन्य जेवरात भी दिखाने को कहा। इस पर नयन ने चाचा के न रहने का हवाला देकर मना कर दिया। युवकों ने चाचा से बात कर के दिखाने को कहा तो नयन चाचा को फोन लगाने लगा।
इस दौरान मौका पाकर युवकों ने दुकान में रखी तीन सोने की चेन व सोने के अंगूठी का डिब्बा अपने बैग में रख लिया और नयन को भनक न लगी। युवकों ने एक मंगलसूत्र खरीद कर पैसे नयन को देकर चले गए।
विज्ञापन

बाद में नयन ने देखा कि चेन व अंगूठी का डिब्बा गायब था। इसकी सूचना उसने तुरंत चाचा फूलचंद को दी तो वह भाग कर दुकान पर पहुंचे। युवकों को इधर-उधर तलाशा लेकिन कुछ पता न चला।
फूलचंद ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक करने के साथ ही युवकों की खोजबीन की। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर गई थी। युवकों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें