कोतवाली क्षेत्र के कंसापट्टी निवासी मोहम्मद कयूम (70) तीन दिन पहले घर से गायब हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार की सुबह ग्रामीणों को गांव के तालाब में उनका शव उतराया मिला। खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। देर शाम गांव के कब्रिस्तान में ही शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि उनका दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता था।