फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बीरेंद्र बहादुर सिंह का प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन

Sat, 02 Sep 2023 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
वीरेंद्र बहादुर सिंह।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापगढ़। आईटीआई के प्रधानाचार्य बीरेंद्र बहादुर सिंह का चयन प्रदेश स्तरीय कुश्ती में हुआ है। वह आजमगढ़ में अपना जलवा बिखेरेंगे। उन्होंने बताया कि प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत उनका चयन प्रदेश स्तरीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता चार और पांच सितंबर को आजमगढ़ में होगी। कॉलेज के कर्मचारी करमराज सिंह मंजीत, नागेंद्र सिंह, बीबी सिंह, आशीष शुक्ल, उर्मिला पाल ने माला पहनाकर स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन



मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में 38 खिलाड़ियों का चयन
प्रतापगढ़। जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में 38 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शनिवार को जीआईसी मैदान में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। चयनित खिलाड़ी 4 सितंबर को प्रयागराज में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। डीआईओएस सरदार सिंह और जीआईसी प्रधानाचार्य राजकुमार सिंंह ने सफल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर राम कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, मंजू सिंह, आबाद अहमद, खुर्शीद अहमद, सुशील सिंह, मनोज भारती, मीरा, शकील अहमद, प्रिया गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

वीरेंद्र बहादुर सिंह।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें