संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के करमाइन निवासी विजय सरोज (24) सोमवार की शाम बाइक से चौसा गांव की तरफ जा रहे थे। चौसा गांव के समीप कुंडा की तरफ से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार घटनास्थल से भाग निकला। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। संवाद