फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कार की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के साथ दवा लेकर बाइक से घर लौट रही महिला को रास्ते में अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के काछी पट्टी निवासी राजकुमारी (55) बृहस्पतिवार को अपने बेटे मनीष श्रीवास्तव के साथ बाइक से कौशाम्बी जनपद के बिजलीपुर गांव में वैद्य के यहां दवा लेने के लिए गई थीं। दवा लेकर बाइक से लौट रही थीं। सैनी क्षेत्र के दारानगर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक के पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से मां-बेटे सड़क पर गिर पड़े तथा महिला गंभीर घायल हो गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय मंझनपुर रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतका के बेटे मनोज, महेंद्र, मनीष, मदन, मनमोहन और बेटी मंजू और मनीषा का रो-रोकर बुरा हाल है। शव का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह मानिकपुर राजघाट पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें