फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार पेंटर की मौत

Wed, 14 Jun 2023 09:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से बाइक सवार पेंटर की मौत
विज्ञापन




- संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के डाकबंगले के पास हुई दुर्घटना, खबर घर पहुंची तो परिवार में मचा कोहराम



संवाद न्यूज एजेंसी



प्रतापगढ़। पुताई का काम कर घर लौटते समय डंपर की टक्कर से बाइक सवार पेंटर भारतलाल की (55) की मौत हो गई। जबकि साथी बाल-बाल बच गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची ने पुलिस पूछताछ की और वाहन चालक की तलाश में जुट गई।



प्रयागराज के कौड़िहार के खान जहानपुर निवासी भारतलाल मौर्य पेंटर था। वह अपने साथी मुकेश कुमार पटेल निवासी शिवरामपुर थाना हथिगवां के साथ पुताई का काम करने बुधवार को लखपेड़ा गया था। दोपहर में काम कर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। संग्रामगढ़ बाजार के करीब डाक बंगला तिराहे पर पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




टक्कर लगने के बाद बाइक पर पीछे बैठा भारतलाल सड़क पर नीचे गिर पड़ा। जबकि बाइक लेकर मुकेश दूर जा गिरा। घटनास्थल पर ही भारतलाल की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके की औपचारिकताएं पूरी कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें