फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन

रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़िया निवासी 53 वर्षीय अजय मिश्रा मंगलवार की सुबह अपनी बाइक से मानिकपुर की ओर जा रहे थे। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरियावां स्थित संजय ढाबा के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे प्रयागराज के मांडा निवासी सुनील कुमार मिश्र की कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कालाकांकर ले गई। जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार अजय मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। मृतक अजय के बेटे शिवम मिश्र ने कार चालक सुनील के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। उनके दो बेटी व एक बेटा है। दोनों लड़की की शादी हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें