फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Thu, 04 May 2023 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

कंधई थाना क्षेत्र के दरछुट के करीब बेकाबू कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें गंभीर रूप से घायल बाइक सवार शेर बहादुर (30) की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंधई थाना क्षेत्र के दरछुट के करीब बेकाबू कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें गंभीर रूप से घायल बाइक सवार शेर बहादुर (30) की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। कंधई थाना क्षेत्र के साल्हीपुर कंजासा निवासी शेर बहादुर (30) अपने साथी इंद्रजीत .(28) के साथ बुधवार की सुबह अस्थरा की ओर इंटरलाकिंग लगाने के लिए घर से बाइक लेकर निकले थे।

विज्ञापन

दरछुट सरकारी अस्पताल के करीब सामने से आ रही बेकाबू कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। स्थानीय लोग घायल शेर बहादुर तथा इंद्रजीत को पट्टी सीएचसी ले गए। जहां समुचित इलाज न मिलने पर लोगों ने हंगामा भी मचाया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। गंभीर रूप से घायल शेर बहादुर को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। सूचना मिलने पर परिजन भी रोते बिलखते पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति नाजुक देख उसे एसआरएन रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शेर बहादुर की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें