फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक रामचंद्र। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से घायल युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। महेशगंज थाना क्षेत्र के नैदी रायगढ़ निवासी रामचंद्र (25) रविवार की शाम को हीरागंज चौराहे से पैदल घर जा रहा था।
विज्ञापन

जगापुर में श्रीराम जानकी मंदिर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। महेशगंज पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, एक अन्य घटना में मनगढ़ से दर्शन कर लौट रहे लोगों की कार महेशगंज के पीएमसी चौराहे पर पलट गई। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई। आसपास के लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें