फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाइक सवार युवक को पिकअप ने कुचला, मौत

Tue, 08 Aug 2023 09:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृतक आकाश यादव। फाइल फोटो
विज्ञापन
ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, हेलमेट नहीं लगाए था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकपुर। मिरगढ़वा चौराहे पर बाइक सवार युवक पिकअप से टकरा गया। हादसे के दौरान वह पिकअप के नीचे आ गया। सिर कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। वह पिकअप को ओवरटेक कर रहा था। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
मानिकपुर के रहमत अली का पुरवा बजहाभीट निवासी आकाश यादव (18) पुत्र मुन्ना लाल यादव सोमवार को रात लगभग साढ़े नौ बजे मिरगढ़वा चौराहे से अपने घर जा रहा था। तभी प्रयागराज से ऊंचाहार की तरफ जा रही पिकअप को आकाश ओवरटेक करने लगा। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पिकअप की तरफ पलट गई। पिकअप का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

वाहन से युवक के कुचलने की सूचना लोगों की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से युवक को सीएचसी कालाकांकर भेजा। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर उसके परिवारीजन रोते-बिलखते सीएचसी पहुंचे थे। उसकी मां मनोरमा देवी रो-रोकर हाल खराब था। गांव और पड़ोस की महिलाओं ने उन्हें संभाला।
विज्ञापन

मृतक आकाश के पिता मुन्ना लाल यादव ने बताया कि वह ट्रैक्टर चलाता था। रोज की भांति वह काम करके घर लौटा था। थोड़ी देर बाद ही कुछ खाने के लिए चौराहे की तरफ चला गया लौटते समय यह हादसे का शिकार हो गया। आकाश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई विकास यादव की शादी दो साल पहले हो चुकी है। अविनाश यादव छोटा भाई है।

मृतक आकाश यादव। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें