फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बस की टक्कर से टक्कर बाइकसवार जीजा- साले की मौत

Sat, 06 May 2023 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

रिश्तेदार के घर से वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौट रहे बाइक सवार जीजा व साले की बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की शाम कंधई के मंदाह गांव के निकट हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
accident in Pratapgarh - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्तेदार के घर से वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौट रहे बाइक सवार जीजा व साले की बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की शाम कंधई के मंदाह गांव के निकट हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लिया। अनहोनी की जानकारी परिजनों को मिली तो रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के कापा रामपुर गांव में रहने वाला अजीत(23) शुक्रवार को अपाचे बाइक से कोहंड़ौर के नरहरपुर गांव में रहने वाले जीजा धमेंद्र (29) के साथ थाना क्षेत्र के सरसी डीह गांव से रिश्तेदार के घर से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था।

कंधई थाना क्षेत्र के मंदाह गांव के पास तेज रफ्तार से अनियंत्रित एक निजी बस की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे सिपाही अर्जुन सिंह ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भेजा। वहां डॉक्टरों ने दोनों का परीक्षण कर ही मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बस छोड़कर चालक भाग निकला था। पुलिस ने बाइक व बस को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।
विज्ञापन


शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मची चीख-पुकार

वैवाहिक कार्यक्रम से घर जाने को निकले जीजा-साले को नहीं मालूम था कि वे घर नहीं पहुंच पाएंगे। दोनों की मौत की सूचना रिश्तेदार के घर पहुंची तो शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। नाते-रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मौके की औपचारिकताएं पूरी करने में लगी थी।

बाइक लूट के प्रयास की शिकायत

अंतू थाना क्षेत्र के पारा गांव में रहने वाले अजय विश्वकर्मा ने अंतू पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार को उसका भाई धीरेंद्र कुमार व बेटा अमित किसी काम से बाइक से अंतू बाजार गए थे। ढडवा गांव के पास दो आरोपियों ने मारपीट कर बाइक लूटने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को पक़ड़कर पुलिस के हवाले किया। अंतू पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज नहीं किया, जबकि उसका शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। अंतू पुलिस का दावा है कि दोनों पक्ष में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें