गंगा दशहरा की तैयारी को लेकर बेल्हा देवी धाम में बैठक करते पदाधिकारी। संस्था
- फोटो : विकास भवन।
गंगा दशहरा महोत्सव समिति की बैठक रविवार को मां बेल्हा देवी धाम परिसर में हुई। प्रबंधक प्रमोद सिंह ने गंगा दशहरा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की। बताया कि 26 मई को महोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों और झालरों से सजाया जाएगा। शाम को गंगा आरती के दौरान घाट पर 21000 दीप जलाए जाएंगे। बैठक में रोशनलाल उमरवैश्य, रघ्घू पंडा, मोनू पंडा, जगदंबा प्रसाद, आलोक, अरविंद, प्रदीप, मनोज, पवन पटवा, बाबा सिंह मौजूद रहे।