फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छुट्टी के दिन खुला बैंक, सीबीआई के आने की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय एसबीआई की शाखा में करोड़ों रुपये के हेरफेर के मामले में कोर्ट के आदेश पर जांच चल रही है। अभी तक चार करोड़ पचासी लाख सत्तर हजार रुपये की हेराफेरी सामने आई है। कोर्ट के आदेश में इस मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को महानवमी पर सरकार के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा के बाद जहां जिले भर में बैंक बंद रहे, वहीं लीलापुर एसबीआई की शाखा खुली रही और कर्मचारी कामकाज करते देखे गए। हालांकि पहले भी अवकाश के दिनों कर्मचारी बैंकों के कामकाज निपटाते रहे हैं। लेकिन एसबीआई लीलापुर में करोड़ों के घोटाले की जांच सीबीआई को मिलने के बाद शुक्रवार को बैंक खुली होने पर लोगों में चर्चा होने लगी। चर्चाओं पर गौर करें तो सीबीआई किसी भी दिन यहां धमक सकती है। इसको लेकर बैंककर्मी रिकार्ड दुरुस्त करने में जुटे हैं। बैंक खुलने की वजह पूछने पर कर्मचारियों ने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिए। सिर्फ इतना बताया गया कि लंबित कामों को निपटाने के लिए बैंक अवकाश के दिन भी खुल सकता है। इस बारे में शाखा प्रबंधक राज मेहता से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें