फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दो मिमी बरसे बदरा, उमसभरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

Tue, 25 Jun 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी से सोमवार को लोग परेशान रहे। करीब 10 मिनट तक हुई बारिश भी लोगों को राहत नहीं दिला सकी। चिलचिलाती धूप में लोग पसीना पोछ-पोछ कर परेशान रहे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह आसमान में बादल छाए तो लोगाें में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी। लेकिन दोपहर में महज दस मिनट हुई बारिश ने लोगों की उम्मीद को तोड़ते हुए उमस को बढ़ा दिया। मौसम विभाग ने जिले में दो मिमी बारिश दर्ज की, जो नाकाफी है। सोमवार को तापमान रविवार की तुलना में बढ़ गया। अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 29 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह से लेकर शाम तक उमस के चलते लोग परेशान दिखे। पंखे व कूलर भी तपिश से राहत नहीं दे सके। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में मानसून सक्रिय होने का अनुमान जताया है। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आगामी 24 घंटे में पुरवा हवाएं मध्यम गति से चलेंगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। 24 से 48 घंटे में मानसून जिले में सक्रिय होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें