फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 22 बीघे में बाबा बच्चासाहू ऐतिहासिक मेले का आगाज

विज्ञापन
मदाफरपुर में लगा तीन दिवसीय मेला। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय बाबा बच्चा साहू के ऐतिहासिक मेले का आगाज हुआ। सर्कस और जादू का बच्चों एवं युवाओं ने खूब आनंद उठाया। वहीं दुकानों पर भी जमकर खरीदारी हुई। मेले में देरशाम तक खासी चहल- पहल रहीं।
विज्ञापन

बाबा बच्चा साहू ऐतिहासिक मेला 22 बीघे में लगा है। जिसमें सर्कस, झूला, मैजिक स्पॉट के साथ दूर दराज से आकर लोगों ने दुकानें लगाई हैं। दोपहर एक बजे मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने मेले का शुभारंभ किया। दोपहर तीन बजे के बाद मेले में भीड़ उमड़नी शुरू हुई। मेले में स्थानीय लोगों के साथ ही दूर- दराज के लोग भी शामिल हुए।
मेले में घरेलू सामान के साथ ऊंट, घोड़े, बैल, बकरी, गाय, भैंस आदि कि बिक्री जोरों पर रही। मेले की व्यवस्था में बाबा बच्चा साहू के परिजन अरविंद जायसवाल पप्पू सेठ, राजेश जायसवाल, शैलेंद्र जायसवाल एवं प्रधान संघ अध्यक्ष विपिन कुमार जायसवाल, सोनू लगे रहे। इस अवसर पर मंगरौरा ब्लाक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह नंदन, सांसद प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें