बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने घर के अंदर पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। इससे घर में कोहराम मच गया।
मानधाता थाना क्षेत्र के कैला निवासी दिवाकर सिंह की बेटी खुशी (19) द्वारिका प्रसाद महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। रविवार की दोपहर करीब दो बजे खुशी ने घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना के समय परिवार के लोग बाहर थे। कुछ देर बाद पहुंची मां ने बेटी को फंदे पर लटकते देख शोर मचाया तो अन्य लोग पहुंचे। आनन फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन उसकी मौत घर पर ही हो चुकी थी। मानधाता एसओ पुष्पराज सिंह ने बताया कि अभी मौत का कारण फांसी ही लग रहा है। बाकी पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। घटना की जांच की जा रही है।