पट्टी। कोतवाली इलाके के बहुता गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने लाठी डंडा व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। मारपीट की घटना में युवक को गंभीर चोट आई है।
क्षेत्र के बहुता निवासी अब्दुल रशीद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार को सुबह करीब 8 बजे पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने डंडे व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। उसे जमकर पीटा और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की मानें तो पड़ोसी अक्सर उसे प्रताड़ित करते रहते हैं। घटना की नामजद तहरीर देकर घायल ने कोतवाली पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है।