फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तगादा करने गए युवक पर हमला, इलाज के दौरान मौत

Fri, 21 Jul 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मामा की मजदूरी के रुपये लेने गए मिश्रपुर के रहने वाले भांजे अमर प्रकाश सरोज (24) की कई लोगों ने हत्या कर दी। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने मामा के साथ काम करने वाले समेत फाइनेंसर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लीलापुर थाना क्षेत्र के मिश्रपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार सरोज ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसका भाई अमर प्रकाश सरोज बुधवार को अपने मामा शिवकुमार के घर दूल्हेपुर गया था। बाइक की किस्त जमा करने के लिए मामा से रुपये मांगे।
पता चला कि ईंट भट्ठे पर ले जाने वाले ठेकेदार के पास ही रुपये जमा हैं। यह सुनने के बाद वह मामी तथा मौसी के लड़के संदीप को साथ लेकर जेठवारा थाना क्षेत्र के बछुआ निवासी ऊदल के पास पहुंचा। मामा के मेहनत की कमाई मांगने पर ऊदल भड़क गया। उसके साथ मौजूद रावेंद्र, राजेंद्र व अरविंद गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन

इस बीच ऊदल ने लोहे की राड से उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। मामी व संदीप के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। गंभीर हालत में ओम प्रकाश को उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया, जहां बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
परिजन रोते बिलखते शव लेकर घर पहुंचे। मृतक की पत्नी रीना देवी रोते हुए बेहोश हो जा रही थी। सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने कहा, तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
लगाया फाइनेंसर की साजिश का आरोप
मृतक के भाई धर्मेंद्र प्रकाश सरोज का आरोप है कि मामा शिवकुमार ने अपने नाम पर दो वर्ष पूर्व बाइक फाइनेंस कराई थी। अमर प्रकाश गारंटर था। किस्त न जमा होने पर वह अवसाद में रहता था। फाइनेंसर प्रदीप कुमार मिश्र आए दिन धमकाता रहता था। एजेंसी बुलाकर मामा की बाइक ओम प्रकाश ने नाम फाइनेंस करा दी लेकिन बाइक अपने कब्जे में ले रखी थी। घटना में प्रदीप की भी साजिश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें