बाबा बेलखरनाथ धाम। लौवार गांव में पूर्व सैनिक सुरेंद्र बहादुर सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचे सेना के जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर को सराहा। कुमायूं रेजीमेंट में तैनात रहे सुरेंद्र बहादुर सिंह ने 1971 की जंग में पाकिस्तान के खिलाफ हिस्सा लिया। पूर्व सैनिक सुधीर सिंह, अनिल सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर बहुत ही सराहनीय कार्य था। कार्यक्रम में नरेंद्र बहादुर सिंह, महेंद्र बहादुर सिंह, हरिकेश, बृजेश, भूपेंद्र प्रताप सिंह और संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।