कुंडा के शराब माफिया सहित तीन व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस को जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन ने निरस्त कर दिया है।
थाना महेशगंज के पुरमई सुल्तानपुर गांव निवासी शराब माफिया सुधाकर सिंह का शस्त्र डीबीबीएल गन का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। कुंडा के ही ग्राम कनांवा के संजय सिंह के रिवाल्वर और थाना रानीगंज ग्राम पूरेगोसाई के रमाकांत तिवारी के एसबीबीएल लाइसेंस को को निरस्त कर दिया है।