फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मिनी ट्रक के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार

Mon, 17 Jul 2023 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रखहा। पेट्रोल पंप पर मिनी ट्रक खड़ा कर घर गए ड्राइवर ने वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के करनपुर खूझी शीतला गंज बाजार के उमेश चंद्र उमरवैश्य ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका मिनी ट्रक छह जुलाई को नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रा ऑटोमोबाइल जोगापुर से गायब हो गया।
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल पर ट्रक खड़ा करकेचालक छुट्टी लेकर घर चला गया था । इसकी चाबी चालक ने उसे दे दी थी। इस बीच नौ जुलाई को छुट्टी से लौटने के बाद जब चालक पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो ट्रक वहां नहीं था।
आसपास के लोगों से पूछने पर किसी ने भी वाहन के बारे में नहीं बताया । वाहन स्वामी उमेशचन्द्र उमरवैश्य ने पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल को सोमवार को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि इस बारे में नौ जुलाई ,11 जुलाई को नगर कोतवाली में तहरीर दी गई थी, पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर आज तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें