फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अनवर सोसाइटी ने कड़े मुकाबले में खेलो इंडिया टीम को हराया

Mon, 27 Feb 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिवसीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को जीआईसी मैदान में किया गया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जनशताब्दी के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता का आयोजन खेल कार्यालय द्वारा किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन हॉकी एसोसिएशन के सचिव शमीम ने किया। सचिव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरु कराई। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। हाकी अनवर सोसाइटी की टीम ने खेलो इंडिया सेंटर टीम को हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का समापन एडीएम त्रिभुवननाथ विश्वकर्मा ने किया।
उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तत्पर रहने का आश्वासन दिया। कहा कि खेल से युवाओं का शारीरिक ही नहीं, सर्वांगीण विकास होता है। युवाओं को चाहिए कि वह खेल जगत में अपना परचम लहराए। जिससे जिले के साथ ही प्रदेश और देश का नाम होगा। आज हर देश खेल के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है।
विज्ञापन

इसलिए भारत के युवाओं को भी खेल में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में पप्पू रमेश, संजय यादव, आशुतोष सिंह, इरफान रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनमलता राज ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर मंजू सिंह, अमजद खान, अलाउद्दीन, शशांक शेखर मिश्र, खुर्शीद अली, मो. जसीम, मो. अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें