फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : मस्जिद के मौलाना समेत चार अपराधियों पर पुलिस ने घोषित किया इनाम, धर्म परिवर्तन का दर्ज है केस

Wed, 25 Feb 2026 01:10 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

गंभीर अपराध में संलिप्त फरार चल रहे चार अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास भी तेज कर दिया गया है। इन अपराधियों का सुराग देने वालों को नियमानुसार इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंभीर अपराध में संलिप्त फरार चल रहे चार अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास भी तेज कर दिया गया है। इन अपराधियों का सुराग देने वालों को नियमानुसार इनाम दिया जाएगा। थाना जेठवारा में दर्ज गंभीर अपराधों में लिप्त कल्लू पुत्र मुनीर निवासी कुटलिया जेठवारा, नईम पुत्र मुनीर निवासी कुटलिया जेठवारा और निजाम पुत्र जैनुद्दीन मौलाना दाउदनगर मस्जिद निवासी कुटलिया थाना जेठवारा पर इनाम घोषित किया है। इन लोगों पर जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप है और मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस इनकी खोजबीन कर रही है। इसी तरह  कुंडा थाने में दर्ज मामले में सत्यम मिश्रा पुत्र दिनेश चंद्र मिश्रा निवासी नई बाजार थाना कुंडा के ऊपर भी इनाम घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें