आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रामगंज के वार्ड नंबर 13 बीबीपुर मुश्तरफा में अराजक तत्वों ने रिहायशी छप्पर में आग लग गई। आग से लाखों रुपये के गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। भुक्तभोगी ने थाने में इसकी शिकायत की है।
मंगलवार को देर रात बीबीपुर मुश्तरका में श्री राम सागर यादव पुत्र गौरी शंकर यादव के घर में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग जब तक समझ पाते आगे ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पाते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से दमकलकर्मियों ने घंटों मशक्कते के बाद आग पर काबू पाया।
पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। आगजनी में चार लाख रुपये से अधिक मूल्य के सामान के जलने का अनुमान लगाया जा रह है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।