वाराणसी से दिल्ली को जाने वाली आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। वहीं पद्मावत और पीआरएल पैसेंजर के लेट होने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। देहरादून से वाराणसी जा रही जनता एक्सप्रेस चार घंटे तो दिल्ली से मां बेल्हादेवी जंक्शन आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे, लखनऊ से वाराणसी जाने वाली पीआरएल पैसेंजर दो घंटे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी 45 मिनट, नीलांचल एकसप्रेस डेढ़ घंटे, आनंद विहार टर्मिनल सात घंटे 50 मिनट, दिल्ली से वाराणसी को जाने वाली काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से पटरी पर दौड़ रही है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। संवाद