क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से दिल्ली में आयोजित अंडर 19 मैच में यूपी की टीम ने तमिलनाडु की टीम को हराकर जीत दर्ज की है। यूपी की टीम में प्रतापगढ़ के रहने वाले अमित वर्मा का शानदार प्रदर्शन रहा।
कोच मो. शफीक ने बताया कि 50 ओवर के मैच में तमिलनाडु की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाया था। वहीं जवाब में यूपी की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 292 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमें अमित ने 10 ओवर में 59 रन बनाकर यूपी की टीम को मजबूती दी। तीन विकेट लेकर तमिलनाडु की टीम को परास्त किया।
मो. शफीक ने बताया कि लीड मैच की समाप्त होने के बाद नॉकआउट मैच इंदौर में 24 अक्टूबर से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें यूपी टीम में अमित वर्मा को शामिल किया गया है।