फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ठेकेदार के मकान से 40 लाख के जेवर चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के पीरुपुर निवासी फतेह बहादुर सिंह के मकान से जेवरात चोरी हो गई। पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि ठेकेदार फतेह बहादुर अपने परिवार के साथ सूरत में रहते हैं। पैतृक घर पर ताला बंद है। शुक्रवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर 40 लाख रुपये के जेवरात और घरेलू सामान उठा ले गए। सुबह भाई संत बहादुर सिंह के परिजनों ने घर का ताला टूटा देख जानकारी दी। पुलिस वहां पहुंचकर परिवार के लोगों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्ट्ठा किए। लालगंज सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि मकान मालिक से फोन पर बात हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें